A2Z सभी खबर सभी जिले की

सवायजपुर में मारुति सुजुकी कांसेप्ट ग्रुप की नई ब्रांच का शुभारंभ_

सवायजपुर में मारुति सुजुकी कांसेप्ट ग्रुप की नई ब्रांच का शुभारंभ_

सवायजपुर विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू भइया जी ने मारुति सुजुकी कांसेप्ट ग्रुप की सवायजपुर ब्रांच का शुभ उदघाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजन अर्चन कर फीता काट कर शुभारम्भ किया। इस कार्यक्रम में संजीव अग्रवाल (मैनेजिंग डायरेक्टर), यशवर्धन अग्रवाल (सीईओ), सौर्य बर्धन अग्रवाल (मैनेजिंग डायरेक्टर), प्रवीन सिंह (मैनेजर) सहित क्षेत्रीय गणमान्य जनों ने भाग लिया।

इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि मारुति सुजुकी कांसेप्ट ग्रुप की नई ब्रांच का शुभारंभ क्षेत्र के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि इस ब्रांच के माध्यम से क्षेत्र के युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे और क्षेत्र का आर्थिक विकास होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित क्षेत्रीय गणमान्य जनों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और मारुति सुजुकी कांसेप्ट ग्रुप की नई ब्रांच के शुभारंभ पर बधाई दी। इस अवसर पर मारुति सुजुकी कांसेप्ट ग्रुप के अधिकारियों ने विधायक माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू का आभार व्यक्त किया और कहा कि उनकी उपस्थिति से हमें नई ऊर्जा मिली है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!