A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेश

 *थाना हाईवे क्षेत्र से अलीगढ़ का हथियार तस्कर गिरफ्तार, 15 अवैध तमंचे बरामद–* 

थाना हाइवे पुलिस/सर्विलांस टीम ने एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से

*मथुरा थाना हाइवे–*

 

*थाना हाईवे क्षेत्र से अलीगढ़ का हथियार तस्कर गिरफ्तार, 15 अवैध तमंचे बरामद–*

 

Related Articles

थाना हाइवे पुलिस/सर्विलांस टीम ने एक शातिर हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे से 15 कंट्री मेड पिस्टल बरामद की है। हथियार तस्कर अलीगढ़ से मथुरा देसी तमंचा की सप्लाई करने के लिए आया था। पुलिस अब उस अपराधी के बारे में पता कर रही है। जिसको ये तमंचे खरीदने थे। थाना हाईवे और सर्विलांस टीम को पांच दिन पहले सूचना मिली कि अलीगढ़ का रहने वाला शातिर तस्कर मथुरा में अवैध हथियार की सप्लाई कर रहा है। सूचना मिलने के बाद थाना हाईवे की पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी तो सर्विलांस टीम शातिर की लोकेशन पता करने में जुट गई। अवैध हथियार तस्कर की तलाश में जुटी पुलिस की दोनों टीम को शुक्रवार को उस समय सफलता हाथ लगी। जब मुखबिर ने बताया कि अलीगढ़ का रहने वाला अजीम उर्फ गटुआ हथियारों की तस्करी करने मथुरा आ रहा है। सूचना मिलते ही थाना हाईवे पुलिस और सर्विलांस टीम सक्रिय हो गई और उसे गिरफ्तार कर लिया।

 

मुखबिर से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने भरतपुर रोड पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान साधारण तरीके से आम राहगीर की तरह स्प्लेंडर बाइक से अजीम आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर अजीम रुका। जिसके बाद पुलिस ने तलाशी ली तो उसके पास से कुछ नहीं मिला। इसके बाद जैसे ही पुलिस ने बाइक में लगे बैग को तलाशा तो अजीम सकपका गया। पुलिस ने पत्थर गली नंबर 3 केला नगर क्वार्सी अलीगढ़ के रहने वाले अजीम उर्फ गटुआ की बाइक में लगे बेग को चेक किया तो उसमें से 15 तमंचे और दो कारतूस मिले। तमंचा और कारतूस बरामद होते ही पुलिस ने अजीम को गिरफ्तार कर लिया और तमंचा व बाईक को जप्त कर लिया। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने बताया कि हाईवे पुलिस ने कुछ दिन पहले डकैती की योजना बनाते एक गैंग को पकड़ा था। इस मामले के दौरान अजीम के बारे में जानकारी मिली अजीम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि वह हथियार किसे बेचने आया था। उसके बारे में जानकारी की जा रही है। अजीम पर अलीगढ़ के अलग-अलग थाने में 11 मुकदमे दर्ज हैं।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!