

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
कुरारा,हमीरपुर 7 मार्च थाना क्षेत्र के बिलौटा ग्राम पंचायत के मजरा धनीराम का डेरा निवासी युवक ने
अज्ञात कारण के चलते जहरीले पदार्थ
का सेवन कर लिया। जानकारी होने पर
परिजन जिला अस्पताल लेकर गए। वहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
क्षेत्र के धनीराम का डेरा गांव निवासी युवक हुकुम सिंह 25 वर्ष पुत्र हनुमान
ने शुक्रवार को शाम पांच बजे खेतो की
तरफ जाकर जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो तुरंत उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए वहां इलाज
के दौरान उसकी मौत हो गई। पिता के साथ मेहनत मजदूरी कर अपना गुजर
बसर कर रहा था। अचानक हुई इस घटना से कोहराम मच गया। तथा मृतक
दो भाइयों में छोटा था तथा अविवाहित था। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर
पोस्टमार्टम कराया है।