A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :मानसिक विक्षिप्त ने खेत में पेट्रोल डालकर लगाई आग, मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

सुमेरपुर हमीरपुर । थानाक्षेत्र के विदोखर मेदनी गांव में एक युवक ने पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर परिजनों सौंप दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच है।

विदोखर मेदनी निवासी मुन्नीलाल प्रजापति ने बताया कि उसका पुत्र राहुल प्रजापति (28) मानसिक रूप से कमजोर था। इसी को लेकर वह आए दिन घर में झगड़ा करता था। बताया कि शनिवार को सुबह करीब 8:00 बजे वह घर से खेतों की तरफ निकल गया और नहर पटरी के किनारे जाकर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। खेतों में काम कर रहे लोगों ने उन्हें सूचना दी। जिस पर वह मौके पर पहुंच कर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर कर परिजनों को सौंप दिया। अचानक हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पिता ने बताया कि अभी दो वर्ष पूर्व के इसके बड़े भाई पवनेश की दुर्घटना में मौत हो गई थी। चार बेटों में दो बेटे प्रवीण एवं गोविंद बचे हैं। मृतक अविवाहित था। उन्होंने बताया कि राहुल को डेढ़ वर्ष पूर्व सर्प ने कांटा था।देशी उपचार के बाद इसकी जान तो बच गई थी। तभी से यह मानसिक रूप से कमजोर हो गया था।

Related Articles

 

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!