

परशुरामपुर– परशुरामपुर थाना पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बड़ी कार्रवाई करते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत 9 अभियुक्तों का चालान किया, जबकि 5 वारंटी अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामाकांत के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में मुकिम, मोहम्मद इरफान, रेहान, सचिन सिंह, अनिल सिंह, लाल बहादुर गौतम, इरफान उर्फ सानू, वसीम और बुद्दु शामिल हैं। वहीं पुलिस ने वारंटी अभियुक्त अंग्रेज उर्फ संतोष, वीरेंद्र पांडे, शिवराम, दुर्गेश और अजय को भी गिरफ्तार किया है।
पुलिस टीम ने विभिन्न गांवों में दबिश देकर सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।