A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

रूद्रपुर पांच मंदिर से श्री अमरनाथ यात्रा के लिए सांसद अजय भट्ट ने जत्था को किया रवाना

रुद्रपुर। श्री अमरनाथ सेवा मंडल के तत्वाधान में रविवार को रुद्रपुर पांच मंदिर से जत्था अमरनाथ की यात्रा के लिए रवाना हुआ जिसको नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट,रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने रवाना किया, जत्थे में कुल 98 लोग शामिल हुए जो अपनी यात्रा पूर्ण कर 14 जुलाई को रुद्रपुर वापस लौटेंगे, वही अमरनाथ को जाने वाले श्रद्धालुओं का जगह जगह पुष्प वर्षा कर अभिनन्दन किया गया वैसे इससे पहले पांच मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करते हुए अमरनाथ की यात्रा के लिए प्रस्थान किया। सांसद अजय भट्ट ने सभी की मंगलमय सुखमय यात्रा की महादेव से कामना की एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान विधायक शिव अरोरा, मेयर विकास शर्मा, यात्रा के संयोजक सुनील ठकराल,  सौरभ ग्रोवर, महेश बब्बर, विजय अरोरा, विजय विरमानी, बॉबी अरोरा, मानिक अरोरा, राजन राठौर, अन्य लोग मौजूद थे!

Show More
Back to top button