

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ़ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा हमीरपुर। बीते तीन महीने पहले कस्बे के तहसील रोड में फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के नाबालिग आरोपी को पुलिस ने कम्हरिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि मामले की तीन आरोपी आपरेशन लंगड़ा के तहत पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।
बीते लगभग तीन महीने पहले मामूली बात को लेकर उपजे विवाद में चार लोगों ने बाईक मिस्त्री रागौल निवासी स्वतंत्र कुमार पुत्र रामेश्वर पर लाठी डण्डा और हाकी से मारपीट करने के बाद जान से मारने की नियत से फायरिंग कर घायल कर दिया था। जिसके बाद पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों को अलग अलग स्थानों से आपरेशन लंगड़ा के तहत गिरफ्तार कर लिया था लेकिन कम्हरिया निवासी दिलावर पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था जिसे पुलिस ने कम्हरिया में आरोपी के घर के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है।