
साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के श्री भगवती प्रसाद देवपुरा प्रेक्षागार में श्री भगवती प्रसाद देवपुरा स्मृति राष्ट्रीय बाल साहित्य सम्मान समारोह प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में मुख्य अतिथि डॉ अमर सिंह बधान , वरिष्ठ साहित्यकार ने स्व श्री भगवती प्रसाद जी देवपुरा के जीवन चरित्र को रेखांकित करते हुए कहा “आदरणीय श्री भगवती प्रसाद जी देवपुरा ने साहित्य के साथ-साथ हिंदी भाषा और भारतीय संस्कृति को संवर्धित किया है और उसे जन जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है।
इस अवसर पर साहित्य मंडल संस्थान द्वारा आयोजित भारतीय त्योहार राष्ट्रीय बाल कहानी एवं कविता प्रतियोगिता के विजेताओं को श्री किशोर काबरा गीता देवी काबरा स्मृति सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर बाल कविता किशोर वर्ग में दौसा के आराध्य नारायण रावत, द्वितीय स्थान प्राप्त किया,बाल कहानी किशोर वर्ग 13 से 18 वर्ष तक में दौसा के ही भार्गव नारायण रावत ने द्वितीय स्थान एवं आरव उपाध्याय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । इसी कड़ी में बाल कहानी युवा वर्ग 19 से 30 वर्ष में प्रथम स्थान प्राप्त श्री उत्कर्ष नारायण रावत दौसा, द्वितीय स्थान सुश्री अन्यना रावत दौसा, ने प्राप्त किया।चिन्ह, श्रीनाथजी की छवि, सम्मान पत्र, श्री कृष्ण जी का प्रसाद एवं नकद राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राहुल देव, डॉ अनिल कुमार शर्मा एवं कहानी कविता प्रतियोगिता के संयोजक डॉ प्रभात कुमार सिंघल कोटा ने अपना उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का संचालन प्रधानमंत्री श्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि एवं व्यंग्यकार श्री सुरेंद्र सार्थक ने अपनी कविता धर्म बड़ा हो जाता है, सुना कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। इस अवसर पर सैकड़ों साहित्यकार उपस्थित रहे।