A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :भमोरा में ‘हर घर जल’ योजना बेपटरी, आधा गांव प्यासा तो आधे में बह रहा हजारों लीटर पानी

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा/हमीरपुर। मौदहा क्षेत्र के ग्राम भमोरा में केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी ‘हर घर नल, हर घर जल’ योजना ग्रामीणों को राहत देने के बजाय सवालों के घेरे में आ गई है। नमामि गंगे परियोजना के तहत बनी पानी की टंकी चालू होने के बावजूद गांव के आधे हिस्से में लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जबकि दूसरे हिस्से में पाइपलाइन लीकेज के कारण प्रतिदिन हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि हालिया आंधी-तूफान के बाद बिजली व्यवस्था चरमरा गई है, जिससे जलापूर्ति प्रभावित हो रही है। वहीं गांव के अधिकांश हैंडपंप महीनों से खराब पड़े हैं, लेकिन ग्राम प्रधान और सचिव को कई बार सूचना देने के बावजूद उनकी मरम्मत नहीं कराई गई। लगातार दूसरे तूफान के बाद बिजली और पानी की समस्या ने लोगों की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।मानवाधिकार सहायता संघ-अंतरराष्ट्रीय के तहसील अध्यक्ष नफीस गल्हा ने बताया कि पिछले तूफान के दौरान समाजसेवियों ने टैंकरों के माध्यम से घर-घर पानी पहुंचाया था और अब भी निजी जनरेटरों की मदद से जलापूर्ति कराई जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों द्वारा समस्या के समाधान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है।मामले की शिकायत उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री तक पहुंचने के बाद उन्होंने तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों ने खराब हैंडपंपों की मरम्मत, जलापूर्ति का समान वितरण, लापरवाह लाइनमैनों पर कार्रवाई तथा पाइपलाइन लीकेज रोककर पानी की बर्बादी बंद कराने की मांग की है।

Related Articles
Show More
Back to top button