A2Z सभी खबर सभी जिले की

नीमच मनासा रोड़ पर शनि मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसा, काल बनकर आए ट्रक ने बाइक से जारहे दादा ओर पोते को मारी टक्कर दादा की दर्दनाक मौत तो पौता गंभीर घायल

 

नीमच। गुरुवार की सुबह नीमच मनासा मार्ग पर सिटी थाने के सामने शनि मंदिर के पास गुरुवार एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। जहां मौके पर ही बुजुर्ग की दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं उनका पौता घायल हुआ है। मिली जानकारी अनुसार सिटी थाने के सामने शनि मंदिर के पास एक ट्रक चालक ने लापरवाही पूर्वक ट्रक चलाते हुए बाइक से जारहे दादा ओर पोते को जोरदार टक्कर मारदी जिसमें दारूखेड़ा निवासी राधेश्याम पाटीदार पिता रतनलाल पाटीदार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है तो वहीं उनका पोता जयप्रकाश पिता शिवनारायण को गंभीर चोटे आई है। जिसे नीमच के सामुदायिक अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि राधेश्याम पाटीदार दारू खेड़ा से अपने पोते के साथ जावी किसी मौसर के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे इसी दौरान वह सिटी थाने के सामने सड़क हादसे का शिकार हो गए हैं। हादसा इतना दर्दनाक था की राधेश्याम ट्रक के नीचे आने के बाद भी कई दूरी तक घसीटते चले गए। और उनका मुंह पूरी तरह से शतविक्षत हो गया है। फ़िलहाल सिटी पुलीस मौके पर पहुंची है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!