

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
मौदहा (हमीरपुर)। बीती 28-29 मई की रात आए तेज आंधी-तूफान और बारिश से मौदहा तहसील क्षेत्र के मांचा, सिलौली व कम्हरिया ग्रामीण फीडर क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। ग्रामीणों के अनुसार तूफान के चलते गांवों के अंदर और बाहर करीब 45 से 50 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।शनिवार को क्षेत्र के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी मौदहा को ज्ञापन सौंपकर क्षतिग्रस्त बिजली पोलों को तत्काल बदलवाने तथा विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से बिजली न मिलने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

भीषण गर्मी के बीच बिजली बाधित रहने से जनजीवन प्रभावित हो गया है।ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की कि क्षतिग्रस्त पोलों की शीघ्र मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल कराई जाए, जिससे लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान ज्ञापन देने वालों में जीशान अली, इमरान अली, आरिफ अली, नाजिम कुरैशी, वसीम अंसारी, अरमान उद्दीन सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।