A2Z सभी खबर सभी जिले की

“युवाओं को नई उड़ान देगा ‘आरोह 2026’, पांढुर्णा में पहली बार फ्री समर कैंप”

“कलेक्टर के मार्गदर्शन में ‘आरोह 2026’: खेल और व्यक्तित्व विकास का अनोखा संगम”

कलेक्टर के मार्गदर्शन में युवाओं को नई दिशाः ‘आरोह 2026’ समर कैंप की पहल

जिले में पहली बार निःशुल्क खेल एवं व्यक्तित्व विकास शिविर, युवाओं को मिलेगा बहुआयामी प्रशिक्षण

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जिला पांढुर्णा में पहली बार निःशुल्क ग्रीष्मकालीन समर कैंप ‘आरोह 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में आयोजित यह एक माह का प्रमाण पत्र आधारित समर कैंप 05 मई 2026 से स्थानीय एमपीएल ग्राउंड पांढुर्णा में प्रारंभ होगा।

Related Articles

कैंप का समय प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक एवं सायं 5 बजे से 7 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह शिविर जिले के खिलाड़ियों एवं युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर साबित होगा, जिससे उन्हें खेल एवं व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ने का मंच मिलेगा।

समर कैंप में मुख्य रूप से एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबॉल, क्रिकेट, फुटबॉल सहित अन्य खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

आयोजन प्रभारी श्री योगेश ढोके ने बताया कि प्रशिक्षित खेल प्रशिक्षकों द्वारा खिलाड़ियों को खेलों की बेसिक एवं एडवांस तकनीकों के साथ खेल की बारीकियों से भी अवगत कराया जाएगा।

इसके साथ ही प्रतिभागियों को योग, मॉर्निंग रनिंग, व्यक्तिगत विकास, नेतृत्व क्षमता, नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं महिला आत्मरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा, जिससे उनका समग्र विकास सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश के पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीयन कराना होगा। पंजीयन के लिए ब्रोशर में दिए गए QR कोड एवं लिंक का उपयोग किया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक प्रतिभागी श्री योगेश ढोके (8319012148), हरीश गायधने (7869865398) एवं प्रशांत इवनाती (6265730023) से संपर्क कर सकते हैं।

Show More
Check Also
Close
Back to top button