A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशबाराबंकी

स्वर्ण अक्षरों में अंकित होगी 7 मई की रात – समाजसेवी (पत्रकार ) अमन वर्मा 

संवाददाता अमन वर्मा 

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना द्वारा आतंकियों पर की गई कार्रवाई के बाद पूरे भारत में जश्न का माहौल है। संवाददाता अमन वर्मा ने बताया कि आतंकियों द्वारा पहलगाम में की गई अमानवीय घटना में निर्दोष नागरिकों की हत्या ने हर भारतीय के हृदय को झकझोर दिया था। आज 7 मई की रात भारतीय सेना ने वह जवाब दिया जो इतिहास में स्वर्णाक्षरो में लिखा जायेगा। भारतीय सेना द्वारा ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान की सरजर्मी पर मौजूद आतंकी ठिकानों पर सटीक और निर्णायक मिसाइल स्ट्राइक करके इस मामले का मुंह तोड़ जवाब दिया है यह केवल बदले की कार्यवाही नहीं बल्कि भारत माता के माथे पर शौर्य का सिंदूर है भारतीय सेना को सलाम है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!