A2Z सभी खबर सभी जिले कीकटनीमध्यप्रदेश

कटनी नगर- 5 मई 2024 को धूमधाम से मनाई जाएगी सेन जयंती

रिपोर्टर – शिवप्रकाश

कटनी। आगामी 5 मई रविवार को सेन समाज के धर्मगुरु सेनजी महाराज की 724वीं जयंती धूमधाम से मनाई जाएगी। सेन समाज के जिलाध्यक्ष गोविंद सेन ने बताया कि 5 मई को सेनजी महाराज के जन्म महोत्सव को धूमधाम से मनाया जाएगा। जयंती को लेकर झंडा बाजार से आजाद चौक पहुंच मार्ग पर डॉ. सन्मुख दास गली स्थित मंदिर परिसर में आकर्षक विद्युत सजावट सहित अन्य तैयारियां शुरू कर दी गई है। गोविंद सेन ने बताया कि आगामी 5 मई को सेन जयंती के अवसर पर मंदिर परिसर में हवन, पूजन होगा। वहीं आगामी 7 मई मंगलवार को पहरूआ गल्ला मंडी स्थित भगवान भोलेनाथ मंदिर से वाहन रैली निकाली जाएगी। वाहन रैली गल्ला मंडी से प्रारंभ होकर शेर चौक डॉ. सन्मुख दास गली स्थित मंदिर पहुंचेगी। जहां भजन संध्या एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम रखा गया है। इसके बाद रात 8 बजे समाज के मेघावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। सेन समाज के जिलाध्यक्ष गोविंद सेन समाज के सभी लोगों से सेन जयंती के कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button