
‘वाराणसी से रिपोर्ट’
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
1008 दीपों से लोकबंधु राजनारायण को श्रद्धासुमन अर्पित
वाराणसी। प्राप्त जानकारी के अनुसार समाजवाद के पुरोधा लोकबंधु राजनारायण की 108वीं जयंती की पूर्व संध्या पर बेनियाबाग स्थित राजनारायण पार्क में राजनारायण विचार मंच एवं प्रबोधिनी फाउंडेशन द्वारा दीपोत्सव और संकल्प सभा आयोजित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने 1008 दीप प्रज्वलित कर लोकबंधु राजनारायण की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उनके विचारों को जनसाधारण तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
वक्ताओं ने कहा कि लोकबंधु राजनारायण ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति के अधिकारों, न्याय और समानता के लिए संघर्ष किया।
महासचिव विनय शंकर राय मुद्रा ने कहा कि “गरीबों को मिले रोटी तो मेरी जान सस्ती है” जैसा नारा उनके सामाजिक समर्पण की पहचान है। उन्होंने बताया कि राजनारायण सड़क से लेकर संसद तक जनता की समस्याओं और हकों के लिए निरंतर आवाज उठाते रहे। सभा में उपस्थित नागरिकों ने लोकबंधु राजनारायण को भारत रत्न देने की मांग भी रखी। इस अवसर पर बनारस बार के पूर्व महामंत्री नित्यनंद राय, अरविंद राय, दिलीप मिश्रा, प्रदीप सिंह, प्रवीन उपाध्याय, सुशील सिंह तौयज सहित कई सम्मानित समाजसेवी एवं समाजसेवा से जुड़े वरिष्ठ लोग मौजूद रहे ,
