
जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन ने गौ माता हेतु कड़वी चारा किया भेंट
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
कामां – कामां कस्बे के विमल कुंड स्थित गौशाला में गौवंश हेतु जायन्ट्स ग्रुप ऑफ कामवन द्वारा बिशम्बर दयाल उर्फ बिल्लू छत्ता वाले परिवार के आर्थिक सहयोग से चार ट्रॉली कड़वी चारा की भेंट की गई। इस अवसर पर बेसहारा गौवंश जो सड़को पर घूमती रहती हैं को यथासंभव गौशाला में भिजवाने की बात भी कही गयी।
जायन्ट्स ग्रुप के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल के अनुसार सेवा कार्यो की श्रृंखला में गोवंश हेतु सेवा प्रदान की गई है। गोशाला में सुविधाओं का अभाव देख पदाधिकारीयों ने जनता जनार्दन से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा सहयोग टीले वाले हनुमान जी के समीप स्थित गोशाला को प्रदान करें जिससे गोवंश का बेहतर संरक्षण हो सके। इस अवसर पर हरि कुम्हेरिया द्वारा पुनः कामवन बस्ती से अपील की गई कि कामां का प्राचीन स्वरूप व वैभव वापिस प्राप्त करने में सभी मिलकर सहयोग प्रदान करे। मां कालका मन्दिर पर लगे सेल्फी पॉइंट पर सेल्फी विथ कामवन को सोशल मीडिया पर प्रचारित कर कामवन की मांग को मजबूती दे।