
अलीगढ़ न्यूज़ में
मत्स्य विभाग की योजनाओं में 31 अगस्त तक करें आनलाइन आवेदन
अलीगढ़ 22 अगस्त 2025 सहायक निदेशक मत्स्य प्रियंका आर्या ने सर्व साधारण को सूचित किया है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में मत्स्य विभाग द्वारा संचालित राज्य सेक्टर की सघन मत्स्य पालन के लिए एरेशन सिस्टम की स्थापना योजना एवं अन्तर्राज्यीय भ्रमण, दक्षता विकास, प्रदर्शनी और सेमिनारों के लिए मत्स्य पालकों व मछुआरों का प्रशिक्षण एवं भ्रमण कार्यक्रम के लिए विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन की तिथि को बढ़ाते हुए विभागीय पोर्टल 31 अगस्त तक पुनः खोला गया है।
उन्होंने बताया कि उक्त योजनान्तर्गत परियोजना का विवरण, इकाई लागत, आवेदन करने की प्रक्रिया, आवेदन के साथ संलग्न किये जाने वाले अभिलेख व विस्तृत विवरण को विभागीय वेबसाइट http://fisheries.up.gov.in पर देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं में यदि भविष्य में कोई संशोधन होता है तो संशोधित प्राविधान लागू होंगे। योजना में पूर्व के वर्षों में निरस्त या प्रतीक्षारत आवेदन वाले आवेदक पुनः आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त योजना के सम्बन्ध में किसी भी कार्य दिवस में विस्तृत जानकारी सहायक निदेशक मत्स्य 4/9 जॉनसन कम्पाउंड जेल रोड स्थित कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।