मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
गुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणागुड मॉर्निंग देवरिया के तहत महिलाओं को पुलिस ने दिया सुरक्षा का भरोसा।हमीरपुर :आईजीआरएस वाले गांवों में होगी चौपाल, रिपोर्ट न देने पर तय होगी जिम्मेदारी, गांववार बनेगी स्थायी कार्ययोजनाहमीरपुर :11 पेटी अवैध देशी शराब के साथ आरोपी गिरफ्तारचुनार में फिर गरजी दबंगई! दो गुटों में खूनी भिड़ंत17 सितंबर को मनावर विधानसभा में होगा ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रमगणेश पंडाल में DJ साउंड बढ़ाने को लेकर विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्याचाचरिया में शराब परिवहन का मामला, वाहन पकड़ा; पुलिस की कार्रवाई पर उठे सवाल!सीतापुर में फिर गौवंश वध का मामला, जंगल में गाय काटते दो आरोपी पकड़े गए जिला ब्यूरोचीफ रवि गोस्वामी सरगुजा, सीतापुर। सीतापुर थाना क्षेत्र से लगे सरगा जंगल में कथित रूप से दो गाआस्था और उल्लास के साथ श्री गणपति पूजन उत्सव की शुरुआतशाहपुरा में हुई हिंदू संगठनों की समीक्षा बैठक में नए पदाधिकारियों की घोषणा
A2Z सभी खबर सभी जिले की

सुरक्षा पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

सुरक्षा पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण
WhatsApp Facebook

सुरक्षा पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

पेंशन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करने की अपील

जहानाबाद। समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स भवन में हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वृद्धजन, विधवा और दिव्यांग पेंशनधारियों ने भाग लिया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय उपस्थित रहीं और उन्होंने लाभुकों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न पेंशन योजनाओं की जानकारी दी।

जिला पदाधिकारी ने बताया कि बिहार सरकार के निर्देशानुसार, प्रत्येक माह की 10 तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं की राशि सीधे लाभुकों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से भेजी जाती है।

उन्होंने यह भी कहा कि पात्र लाभुकों को समय पर पेंशन का लाभ मिले, इसके लिए प्रशासन लगातार कार्य कर रहा है। जिन लोगों का पेंशन अभी तक नहीं बना है, उनके आवेदन प्राप्त कर शीघ्र स्वीकृत करने की प्रक्रिया भी जारी है।

कार्यक्रम में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तजन पेंशन योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बिहार लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना और बिहार निःशक्तजन पेंशन योजना के लाभुकों ने हिस्सा लिया।

इस दौरान मुख्यमंत्री बिहार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन राशि के अंतरण कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी दिखाया गया। मुख्यमंत्री ने राज्य के लाखों लाभुकों के खातों में डीबीटी के माध्यम से पेंशन राशि हस्तांतरित की और अपने संबोधन में सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर प्रकाश डाला। लाभुकों ने मुख्यमंत्री का संबोधन सुना और सरकार की इस पहल की सराहना की। जिला पदाधिकारी ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाएं समाज के कमजोर, वृद्ध, विधवा और दिव्यांग वर्ग के लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने पात्र लोगों से अपील की कि वे इन पेंशन योजनाओं का लाभ लेने के लिए आवेदन करें। कार्यक्रम में प्रशासनिक पदाधिकारी, सामाजिक सुरक्षा कोषांग के कर्मी और मीडिया प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।