A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेअलीगढ़उत्तर प्रदेश
Trending

लाइन में खराबी से 30 मोहल्ले की बत्ती गुल 

शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट

लाइन में खराबी से 30 मोहल्ले की बत्ती गुल

अलीगढ़ । शहर में गर्मी बढ़ते ही बिजली फॉल्ट और ब्रेकडाउन की समस्या बढ़ गई है । इससे नागरिकों , को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । रविवार रात करीब नौ बजे हाथरस अड्डा स्थित बिजलीघर की लाइन में ब्रेकडाउन हो गया । जिससे इलाके के छह फीडरों से जुड़े करीब 30 मोहल्लों में आपूर्ति ठप हो गई । गर्मी में लोग तिलमिला उठे और आक्रोशित होकर आगरा रोड पर जाम लगा दिया ।

 

Related Articles

करीब 40 मिनट तक रोड पर जाम रहा । इस दौरान वाहनों की लंबी कतारें लग गई । किसी तरह पुलिस- प्रशासनिक अफसरों ने पहुंचकर लोगों रहा को समझाकर शांत कराते हुए जाम खुलवाया । जबकि देर रात तक लोग बिजली घर पर मौजूद रहे।

बिजली कर्मी ब्रेकडाउन को सही करने में जुटे हुए थे। तापमान लगातार बढ़ने के साथ ही घरों में एसी , फ्रिज , कूलर , पंखे आदि चलने लगे हैं। इससे बिजली की मांग बढ़ गई है । ओवरलोडिंग

बढ़नी शुरू के कारण फाल्ट और ब्रेक डाउन की समस्या बढ़ने लगी है । गर्मी बढ़ने के वि साथ ही शहर के विभिन्न सबस्टेशन पर ब्रेक डाउन एवं फॉल्ट की घटनाएं हो रही हैं ।

हाथरस अड्डा के 33 केवी सबस्टेशन में रात करीब नौ बजे ‘ ब्रेकडाउन हो गया । इससे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई । अन्य फीडर भी फाल्ट से बंद हो गए । यही हाल शहर के दूसरे बिजलीघर व उनसे जुड़े फीडरों पर देखने को मिला।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!