मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोहडिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा ने ओएसडी को पद से हटाया, मचा हड़कंपप्रदेश संगठन के आह्वान पर 8 अक्टूबर से पटवारियों की कलमबंद हड़ताल, तहसीलदार पंकज जाट को सौंपा ज्ञापनपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला की तैयारियों की डीएम ने की समीक्षा, सभी कार्य समय से पूर्ण करने के निर्देशपत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या करने वाले पति को आजीवन कारावास।*तीसरी बार पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष बने सोहन लाल श्रीमाली ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं मीरजापुर की जनता का जताया आभार, पत्रकारों को अंगवस्त्र पहनाकर किया सम्मानित*जिला पदाधिकारी ने लोक शिकायत के 16 मामलों की सुनवाई कर तीन मामलों में पारित किया अंतिम आदेशदुर्गा पूजा एवं रावण वध को लेकर सारण जिला प्रशासन अलर्ट, सभी पूजा पंडालों में लाइसेंस और अग्नि सुरक्षा अनिवार्य*पितृपक्ष को लेकर चल रही 13 दिवसीय श्री मद भागवत कथा का समापन*नेवाजी टोला, छपरा में धूमधाम से मनाया गया नन्हीं सिया सिंह राजपूत का छठी मासिक जन्म उत्सव एवं शुभ अन्नप्राशन समारोह
A2Z सभी खबर सभी जिले की

ऑपरेशन हेलो” के अंतर्गत 105 गुम मोबाइल फोन बरामद

ऑपरेशन हेलो” के अंतर्गत 105 गुम मोबाइल फोन बरामद
WhatsApp Facebook

दीपक शर्मा

दीपक शर्मा

आलीराजपुर

जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जनहितकारी पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए गुम हुए मोबाइल फोन की खोज एवं बरामदगी हेतु निरंतर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमार सिंह द्वारा मोबाइल गुम होने संबंधी प्राप्त आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए सायबर सेल, आलीराजपुर को गुम मोबाइलों की तलाश एवं बरामदगी हेतु विशेष निर्देश प्रदान किए गए।निर्देशानुसार सायबर सेल द्वारा “ऑपरेशन हेलो” नामक विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत आधुनिक तकनीकी संसाधनों, डिजिटल ट्रैकिंग एवं वैज्ञानिक विश्लेषण की सहायता से पूर्व में भी 937 से अधिक गुम मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर उनके वास्तविक स्वामियों को वापस लौटाए जा चुके हैं।इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक श्री रघुवंश कुमार सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती ज्योति उमठ बघेल के मार्गदर्शन में सायबर सेल की टीम द्वारा पुनः तकनीकी विश्लेषण, सतत मॉनिटरिंग एवं ट्रेसिंग के माध्यम से विभिन्न कंपनियों के कुल 105 गुम मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कुल कीमत लगभग ₹21 लाख 90 हजार है।बरामद किए गए मोबाइल फोन वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए जाएंगे। इस कार्यवाही से प्रभावित नागरिकों को महत्वपूर्ण राहत प्राप्त हुई है तथा जिला पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।उल्लेखनीय है कि “ऑपरेशन हेलो” के माध्यम से जिला पुलिस आलीराजपुर द्वारा गुम संपत्ति की बरामदगी के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की जा रही हैं, जिससे नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवा उपलब्ध हो रही है।इस सफल कार्यवाही में सायबर सेल के निम्न अधिकारी/कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा— • निरी. छगनसिंह बघेल* प्र.आर. 06 दिलीप चौहान* आर. 105 प्रमोद भयडिया* आर. 42 राहुल तोमर* आर. 126 संदीप चौहान* आर. 465 नागरसिंह सोलांकीसाथ ही जिले के समस्त थानों के सायबर मित्रों द्वारा भी मोबाइल ट्रेसिंग एवं समन्वय स्थापित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया।जिला पुलिस आलीराजपुर आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने अथवा किसी भी प्रकार की सायबर संबंधी घटना होने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना, सायबर सेल अथवा राष्ट्रीय सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज कराएं।