
विशेष संवाददाता-अखंड भारत न्यूज़
दिल्ली
मदनपुर खादर एक्सटेंशन में बीती रात को लैंटर डाला गया यह मकान ए-ब्लॉक के गली नंवर 4 नियर बबलू डेरी में मकान स्थित है। GRAP-4 लागू होने के बावजूद हुए अवैध निर्माण के मामले में अब पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह मकान मदनपुर खादर गाँव के रहने वाले राजेंद्र चौहान S/O खजान सिंह का बताया जा रहा है राजेंदर चौहान जो की हार्डवेयर की दुकान करते है पर बीती रात लेंटर डालने का काम थाना कालिंदी कुंज की बीट नंबर–2 के अंतर्गत आता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस अवैध निर्माण की पूरी जानकारी बीट अफसर हवलदार कुंवर पाल और हवलदार महेश धींगरा को थी। इसके बावजूद न तो मौके पर प्रभावी कार्रवाई की गई और न ही GRAP-4 के नियमों का पालन सुनिश्चित कराया गया।
सूत्रों का कहना है कि 112 पर सूचना दिए जाने के बाद भी निर्माण कार्य बेरोकटोक चलता रहा, जिससे पुलिस की निष्क्रियता या मिलीभगत की आशंका और गहरी हो गई है।
नागरिकों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और संबंधित प्रशासनिक विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषी निर्माणकर्ता के साथ-साथ लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई हो, ताकि GRAP-4 जैसे सख्त आदेशों की खुलेआम अवहेलना पर रोक लग सके।“
