A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेदेशमध्यप्रदेश

कटनी में कांग्रेस की समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर

बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

कटनी में कांग्रेस की समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक, संगठन मजबूत करने पर जोर

कटनी। मध्य प्रदेश AICC के महासचिव एवं कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं ग्रामीण की संयुक्त समन्वय समिति की बैठक आज जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई और भविष्य की रणनीतियों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

प्रभारी हरीश चौधरी ने संगठन को मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं को अधिक सक्रिय करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ को सुदृढ़ करने संबंधी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में कांग्रेस को हर मोर्चे पर एकजुट होकर जनता के बीच पहुंचना है। बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपने सुझाव भी रखे और संगठन के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता दोहराई।

यह बैठक कांग्रेस संगठन की एकता, शक्ति और सामूहिक सक्रियता को नई दिशा प्रदान करने वाली मानी जा रही है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रभारी द्वारा दिए गए मार्गदर्शन से जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को नई ऊर्जा मिलेगी।

Related Articles

बैठक में मुख्य रूप से सहप्रभारी रणविजय सिंह लोचव, जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह, प्रभारी कटनी वीरेंद्र द्विवेदी, विक्रमादित्य सिंह, नीरज सिंह बघेल, कर्ण सिंह चौहान, राजेश चौबे, रजनी वर्मा, माधुरी जैन, विजय पटेल, रागनी मनोज गुप्ता, मोहम्मद इजरायल, मुकेश परोहा, शुभम मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!