
थाना कलवारी
लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर तेज रफ्तार का कहर, बाइक सवार गंभीर घा**यल
बस्ती। लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मामला अमिलहा गांव के पास का है, जहां बस्ती की ओर से आ रहा एक अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और आसपास तेज आवाज गूंज उठी। हादसे के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। घाय**ल युवक की पहचान 18 वर्षीय राजू, निवासी मालपुर (थाना कलवारी) के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक संतुलन खो बैठा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घा**यल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर भिजवाया। जहां हालात नाजुक देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है ।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती

