A2Z सभी खबर सभी जिले की

थाना नगर पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में घर से जूते चप्पल की दुकान से व घर से आभूषण चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार

जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश

02 फरवरी 2026

थाना नगर पुलिस व एसओजी टीम बस्ती की संयुक्त कार्यवाही में घर से जूते चप्पल की दुकान से व घर से आभूषण चोरी करने वाले 02 शातिर चोरों को किया गया गिरफ्तार

आज थाना नगर पुलिस टीम रात्रि गश्त, संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर सूचना कि दिनांक घटना 06/07.01.2026 की रात नगर बाजार स्थित जूता-चप्पल की दुकान में हुई चोरी की घटना तथा दिनांक 10/11.01.2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र में आनन्द नगर कटरा में घर से आभूषण चोरी करने वाले दो अभियुक्त 1. रामदेव यादव उर्फ प्रिंस पुत्र छिनमिन यादव, 2. आजम अली उर्फ अजमेर पुत्र मोहम्मद जलील निवासीगण महरीपुर, थाना नगर, जनपद बस्ती को कस्बा नगर दुर्गा मन्दिर पोखरा उत्तरी छोर से समय करीब 05.50 बजे गिरफ्तार कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही किया जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्तगण से थाना नगर पर पंजीकृत के जूता चप्पल की दुकान से हुई चोरी रूपया 5000/- और थाना कोतवली क्षेत्र आनन्द नगर मकान के अन्दर से हुई चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 22/2026 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस से सम्बन्धित गहने व जेवरात व मोबाइल उपरोक्त दोनों गिरफ्तारशुदा व्यक्तियो के कब्जे बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
1. रामदेव यादव उर्फ प्रिंस पुत्र छिनमिन यादव, उम्र लगभग 38 वर्ष, निवासी महरीपुर, थाना नगर, जनपद बस्ती
2. आजम अली उर्फ अजमेर पुत्र मोहम्मद जलील, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी महरीपुर, थाना नगर, जनपद बस्ती
गिरफ्तारी का स्थान व समय
कस्बा नगर दुर्गा मन्दिर पोखरा उत्तरी छोर से समय करीब 05.50 बजे
बरामदगी पर विवरण
1. 01 अदद मंगलसूत्र
2. 02 अदद अंगूठी
3. 04 अदद कान के टप्स (पीली धातु)
4. 07 जोड़ी पायल
5. 08 अदद बिछुआ (सफेद धातु)
6. 01 अदद मोबाइल फोन (रेडमी कम्पनी)
7. 9,200/- नगद
8. 01 अदद मोटर साइकिल अपाचे संख्या UP51AR 1626

Related Articles

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण
1. थानाध्यक्ष नगर भानू प्रताप सिंह, बस्ती।
2. प्रभारी एसओजी टीम नि0 विकास यादव, बस्ती।
3. उ0नि0 कन्हैया लाल मौर्य, उ0नि0 अवधेश शर्मा, थाना नगर, बस्ती। 4. हे0का0 उमेश कुमार, का0 मनीष यादव, का0 राजू गुप्ता, थाना नगर, बस्ती।5. हे0का0 शिवम यादव, हे0का0 इरशाद, हे0का0 चन्दन, एसओजी टीम, बस्ती।
6. हे0का0 सत्येन्द्र, सर्विलांस सेल, बस्ती।

रिपोर्टर

संतोष कुमार

अखंड भारत न्यूज बस्ती

मो0 9565061080

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!