
थाना
लालगंज जनपद बस्ती
संत रविदास जयंती के अवसर पर थाना प्रभारी का स्थल निरीक्षण
संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक लालगंज संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान थाना प्रभारी ने आयोजन स्थल की सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था एवं भीड़ नियंत्रण के इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही मौजूद पुलिस बल को सतर्क रहते हुए ड्यूटी करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने आयोजकों से भी बातचीत कर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में कार्यक्रम संपन्न कराने की अपील की। पुलिस प्रशासन द्वारा पूरे कार्यक्रम के दौरान सतर्क निगरानी रखी गई, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न उत्पन्न हो।
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
- मो0 95650610803