A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

गम व गुस्से के बीच मृतक का हुआ अन्तिम संस्कार

मृतक के दरवाजे पर जमा गमज़दा लोग

गम व गुस्से के बीच मृतक का हुआ अन्तिम संस्कार

लालगंज-प्रतापगढ़। जमीनी विवाद को लेकर लीलापुर थाना क्षेत्र के सिंधौर हरिहरपुर में अधेड़ की हत्या को लेकर दूसरे दिन सोमवार को भी गांव में तनाव का माहौल देखा गया। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने बुझाने पर दोपहर मृतक रज्जाक को परिजनों ने सुपुर्देख़ाक कर दिया। गांव के मिन्हाजउद्दीन के पुत्र रज्जाक (45) की रविवार की सुबह पड़ोसियों ने खेत में जुताई के समय गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। हालांकि पुलिस अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। रविवार की रात आठ बजे पीएम के बाद रज्जाक का शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। मंगलवार को परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर अड़ गए। जानकारी मिलने पर लालगंज सीओ रामसूरत सोनकर गांव पहुंचे। परिजनों ने सीओ से आरोपियों की गिरफ्तारी तथा मृतक के शस्त्र लाइसेंस की वरासत कराये जाने आदि की मांग रखी। सीओ ने परिजनों को उनकी मांगों पर कार्यवाही का भरोसा दिलाया। इसके बाद परिजनों ने मृतक का अन्तिम संस्कार कर दिया।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!