
रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा अखंड भारत न्यूज़ चैनल दौसा
खबर दिनांक 03/02/2026 को ग्राम कोडयाई तहसील बौली जिला सवाई माधोपुर में बकरी चराने गयी महिला कमला मीणा पत्नी रामनिवास मीणा की दिन दहाड़े दरिंदों ने पैर काट कर चांदी के कडे व अन्य जेवर लूट कर ले गये महिला की मौके पर ही मौत हो गई, कुछ समय पहले बामनवास के झार्रा गांव एवं सीतौड गांव में भी ऐसी घटना को अंजाम दिया गया। बामनवास विधानसभा क्षेत्र में बढ़ रही ऐसी विभत्स घटनाओं ने मानवता को झकझोर कर रख दिया है ऐसी मानवता एवं इंसानियत को शर्मशार करने वाली हृदयविदारक घटनाएं करने वाले अपराधियों (दरिंदों) में कानून नाम का कोई डर भय ही नहीं है क्योंकि शासन प्रशासन अपराधियों के प्रति सख्त नहीं है अपराधियों पर कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं होने के कारण इनके हौसले बुलंद हैं क्षेत्र में आज हालात यह हो गए की कोई महिला अपने घर से बाहर भी नहीं निकल सकती है, अब तो बहन बेटिया घर से बाहर अकेली जाने से डरती है,शासन प्रशासन द्वारा ऐसे दरिंदो के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए,पुलिस प्रशासन अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें 