A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत की और से ड्राइवर रामचंद्र जी को सोयत कलां कस्बा अध्यक्ष नियुक्त किया

संघ के पदाधिकारियों द्वारा ड्राइवरों को नशे से दूर रहने की समझाइश भी दी गई

आरिफ खान। सोयत कलां- ऑल ड्राइवर कल्याण संघ भारत की ओर से सोयत कला के ड्राइवर रामचंद्र जी को सोयत कला से ऑल ड्राइवर कल्याण संघ यूनियन कस्बा अध्यक्ष बनाया गया। संघ के अशरफ खान कानूनी सलाहकार द्वारा नियुक्त पत्र सौंपा गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ड्राइवर को नशा मुक्ति अभियान जैसे कि शराब, गाँजा, एवं अन्य नशे के बारे में नशा मुक्ति अभियान चलाया और और समझाइस दी गई।

ड्राइवरों को यातायात के नियम जैसे कि वाहन चलाते समय हमेशा लाइसेंस साथ रखें, ट्रैफिक सिग्नल का पालन करें, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात ना करें, व सभी नियमों का पालन करें। इस अवसर पर संघ के पदाधिकारी कोषाध्यक्ष राजेश जी मेवाड़ा, और भी कई ड्राइवर उपस्थित थे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button