
,वाराणसी से रिपोर्ट,
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
वाराणसी – चौक थाना अंतर्गत राजा दरवाजा स्थित श्री राम जानकी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव एवं श्रृंगार का भव्य आयोजन संपन्न हुआ, मंदिर परिसर को फूलों और अशोक के पत्तों एव रंग बिरंगी विद्युत झालरों से आकर्षक रूप से सजाया गया, इस अवसर पर 56 प्रकार के मिष्ठान नमकीन के साथ फलों को थालो मे अन्नकूट भोग के लिए सजाया गया, मंदिर के महंत श्री राम शरण दास जी ने विधि विधान पूजा -अर्चना आरती किया, आरती के समय महंत जी के साथ श्री उर्मिला कांत दास जी,पवन त्रिपाठी, पीयूष पांडे,शिवम ठाकुर,प्रेम तिवारी, सत्यम पांडे, वेद विक्रम केशव और कई ब्राह्मण पंडित सम्मानित समाज सेवक और सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रीय श्रद्धालु भक्तजन उपस्थित रहे, और सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया,भक्ति और श्रद्धा से यह कार्यक्रम अत्यंत भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ ,