A2Z सभी खबर सभी जिले कीअन्य खबरेकटनीमध्यप्रदेश

कविता, चित्रकला, स्लोगन व निबंध के माध्यम से दिया धरती बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश

शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल खिरवा टोला में विश्व वसुंधरा दिवस पर हुए विभिन्न कार्यक्रम

कटनी, रीठी।। GANESH UPADHYAY VANDE BHARAT LIVE TV NEWS KATNI MP

रीठी विकास खंड अंतर्गत संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरवा टोला में 22 अप्रैल विश्व वसुंधरा दिवस के उपलक्ष्य पर विभिन्न गतिविधियां कर छात्र-छात्राओं ने धरती बचाओ, जीवन बचाओ का संदेश दिया। विद्यालय में हरित कोर क्लब के द्वारा निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता वाचन -लेखन तथा चित्रकला प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

गया और चित्रों व कविताओं के माध्यम से पृथ्वी को सुंदर और हरा-भरा बनाने का संदेश दिया गया। इस दौरान प्लास्टिक का मितव्ययिता से उपयोग करने तथा पन्नियों के दुष्प्रभाव को रेखांकित करने वाली कविता “होश उड़ाती पन्नियां” शीर्षक के तहत प्रस्तुत की गई। विद्यालय के प्राचार्य एसपी दहायत ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए इस वसुंधरा को हरा-भरा करने के लिए पौध रोपण एवं विभिन्न प्रजातियों के संरक्षण विषय पर प्रतिभागियों का मार्गदर्शन करते हुए इसे जन अभियान बनाने छात्र-छात्राओं को प्रेरित किया।

इस अवसर पर प्रतिपाल सिंह, सुनीता गुप्ता, रश्मि गुप्ता, रश्मि जार, शिवानी बड़गैंया, मिथलेश गौतम, मोहिनी रैकवार सहित छात्र-छात्राओं की उपस्थित रही।

Related Articles
Show More
Back to top button