
कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्यवाही की। पुलिस थाना हरसौरा की टीम ने ऐरियाडोमिनेशन के दौरान अवैध देशी शराब बेचने की फिराक में बैठे मुल्जिम गुरूदयाल उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र कुमार विश्नोई के निर्देश पर अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन और वृत्ताधिकारी मुकेश जोशी के निर्देशन में थानाधिकारी प्रकाश सिंह ने टीम के साथ कार्यवाही की।
