
हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट
हमीरपुर जिले में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने लोगों के बीच हलचल मचा दी है। बताया जा रहा है कि “ठाकुर रश्मि सिंह” नाम की इंस्टाग्राम आईडी से एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिसमें युवती रिवॉल्वर लहराते हुए दिखाई दे रही है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो में दिख रही युवती सुमेरपुर थाना क्षेत्र के देवगांव रोड की निवासी बताई जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में दहशत और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है। कई लोग इसे कानून व्यवस्था से जोड़कर भी देख रहे हैं। वायरल वीडियो की पुष्टी हमारा चैनल नहीं करता है।
Related Articles
URL Copied
0 Less than a minute

