A2Z सभी खबर सभी जिले की

हमीरपुर :बिवांर क्षेत्र में दो डंपरों की भीषण भिड़ंत, हेल्पर की जिंदा जलकर मौत

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा/हमीरपुर, 27 मई। जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र में बीती रात दो डंपरों की भीषण टक्कर से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक हेल्पर की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के अनुसार, थाना बिवांर क्षेत्र के बांधुर–जलालपुर मार्ग पर एक डंपर सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान रात्रि करीब 2:30 बजे पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे डंपर ने खड़े वाहन में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई और देखते ही देखते एक डंपर आग का गोला बन गया।हादसे की सूचना मिलते ही थाना बिवांर पुलिस फायर सर्विस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। दुर्घटना में दूसरे डंपर का चालक नईम पुत्र नदीम निवासी जहांगीराबाद, घाटमपुर कानपुर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सीएचसी छानी भेजा गया है।वहीं डंपर में मौजूद सहचालक आग की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को वाहन से बाहर निकालकर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।पुलिस के अनुसार हादसे के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बाद में यातायात सामान्य रूप से संचालित करा दिया गया। मामले में अन्य आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। क्षेत्राधिकारी मौदहा ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली तथा जांच के निर्देश दिए हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button