

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर।। जिला धार।। नर्मदा नगर से महज 5 किलोमीटर दूर खंडवा बड़ौदा स्टेट हाईवे पर स्थित श्री कष्टभंजन बालाजी धाम मंदिर दाहोद में प्रथम वार्षिक पाटोत्सव मनाया जाएगा। श्री स्वामी नारायण सत्संगी जीवन चरित्र कथा वाचक श्री शांति प्रिय दास जी डभाण गुजरात के मुखारविंद से संपन्न होगी। 20 जनवरी को विशाल भंडारा प्रातः 11:30 से प्रभु कृपा तक होगा। परमपिता श्री राम श्याम एवं घनश्याम महाराज की असीम कृपा वड़ताल गादी पिटाधिपति प.पु.ध.धु 1008 आचार्य राकेश प्रसाद महाराज एवं गुरुवर परम पूज्य स्वामी श्री जगत प्रसाद दास जी के दिव्य आशीर्वाद से दिनांक 20 जनवरी मंगलवार श्री कष्टभंजन देव बालाजी धाम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का 1 वर्ष पूर्ण होने जा रहा है। प्रथम पाटोत्सव के शुभ अवसर पर कथा, प्रवचन, यज्ञ, अभिषेक आदि विविध कार्यक्रमों का आयोजन दिनांक 14 जनवरी बुधवार से 20 जनवरी मंगलवार तक भव्याती भव्य रूप से मनाया जा रहा है। श्री स्वामीनारायण चरित्र कथा के कथा व्यास शास्त्री स्वामी श्री शांति प्रिय दास जी अपने मधुर वाणी से एवं संगीतमय वातावरण में कथा अमृत का रसपान कराएंगे मां नर्मदा की पुण्य धरा पर सर्वप्रथम श्री स्वामीनारायण चरित्र कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर भगवान श्री स्वामीनारायण प्राकट्य हेतु उनके द्वारा किए गए चरित्र वर्णन रचित शास्त्रों की महिमा तथा स्थापित मंदिरों का गुणानुवाद एवं प्रभाव प्रस्तुत किया जाएगा। कलयुग के प्रभाव से आक्रांत जीवों की कल्पना कामना से पूरीत प्रश्नों का समाधान भगवान श्री स्वामीनारायण चरित्र कथा के माध्यम से होगा।
14 जनवरी से 20 जनवरी 2026 तक श्री स्वामीनारायण सत्संगिजीवन चरित्र कथा का आयोजन शाम 7:30 से 11:00 तक किया गया है। 14 जनवरी बुधवार कलश यात्रा श्री कष्टभंजन देव मंदिर से कथा मंडप तक निकाली गई। 15 जनवरी गुरुवार श्री घनश्याम महाराज प्रागट्य उत्सव रात को मनाया गया। 17 जनवरी शनिवार मंगलकर्ता महावीर मूर्ति अनावरण एवं भव्य फायर शो तथा गांदी पट्टाभिषेक महोत्सव सम्पन्न हुआ। 18 जनवरी रविवार यज्ञ प्रारंभ श्री गढ़पुर आगमन महोत्सव रात 11:00 से। 19 जनवरी सोमवार जल यात्रा छाब यात्रा सांय 6:00 बजे से 7:00 तक। 20 जनवरी पाटोत्त्सव पूजा प्रारंभ सुबह 7:00 से कथा प्रारंभ सुबह 9:30 से पुष्पाभिषेक सुबह 8:00 बजे से कथा पूर्णाहुती सुबह 11:00 से होगी।