A2Z सभी खबर सभी जिले की

जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने सुनी 21 आवेदकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

जनसुनवाई में कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने सुनी 21 आवेदकों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाता है। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 21 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में जिले के शहरी, ग्रामीण एवं दूरस्थ अंचलों से आए नागरिकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। प्राप्त आवेदनों में मुख्य रूप से भूमि सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ, भू-अधिकार पट्टा, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ तथा खसरा-नक्शा दुरुस्ती से जुड़े मामले शामिल रहे।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी आवेदनों पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्रकरण दर्ज कर शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Related Articles

जनसुनवाई के दौरान श्रीमती सरोज वासुदेव बारंगे, निवासी ग्राम पारडी ने सुचारू पेयजल आपूर्ति हेतु नए नल कनेक्शन प्रदान करने का आवेदन प्रस्तुत किया। वहीं सामूहिक भूली जलाशय संघर्ष समिति द्वारा सीआईसी बेलसिंग रिजर्वायर भूली जलाशय के बांध प्रभावित परिवारों को मध्य प्रदेश कैबिनेट के निर्णय अनुसार अधिकतम मुआवजे की घोषणा का लाभ देने तथा पुनर्वास स्थल उनके गांव के आसपास प्रदान करने की मांग रखी गई।
इसी प्रकार झनिराम उईके, निवासी ग्राम निलकंठ (तहसील पांढुर्णा) ने अपने पुत्र गुड्डु उईके की कृषिभूमि के कुएं में गिरकर आकस्मिक मृत्यु होने पर मुआवजा राशि दिलाने का आवेदन प्रस्तुत किया। कमला कुमरे, ग्राम राजोराकला (तहसील पांढुर्णा) ने ग्राम दुधा जलाशय में भूमि डूब प्रभावित होने पर शेष मुआवजा प्रदान करने की मांग की। इसके अतिरिक्त अरविंद पिता सुरेश बुवाडे, निवासी सुभाष वार्ड पांढुर्णा ने भवन निर्माण में नगर पालिका गाइडलाइन का पालन न करने संबंधी शिकायत दर्ज कराई। वहीं गणेश गजभिये, निवासी ग्राम राजोराखुर्द (तहसील पांढुर्णा) ने स्वामित्व की कृषि भूमि/बाड़ी में अनावेदकगण द्वारा अवैध रूप से मकान निर्माण कार्य पर रोक लगाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किया।

जनसुनवाई में सभी आवेदनों पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी सीईओ जनपद पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा आवेदनों पर सुनवाई की।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!