A2Z सभी खबर सभी जिले की

जन्म शताब्दी कार्यक्रम में सम्मिलित होने गायत्री परिवार के परिजन हरिद्वार रवाना…

19 जनवरी को आदिवासी सम्मेलन... तिलक लगाकर विदाई दी...



रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर। जिला धार।। अखिल विश्व गायत्री परिवार के द्वारा हरिद्वार मे अखंड दीपक एवम माता भगवती देवी शर्मा के जन्म के 100 वर्ष पूर्ण होने पर जन्म शताब्दी कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे क्षेत्र के सैकड़ों गायत्री परिवार के परिजन हरिद्वार जा रहे हैं। उक्त कार्यक्रम 19 जनवरी से 23 जनवरी तक संपन्न होगा। जिसमे प्रथम दिवस 19 जनवरी को आदिवासी सम्मेलन होगा। क्षेत्र के ग्राम देवरा, टेमरिया, सीतापुरी, खंडलाई, भानपुरा, अजंदा, लिम्बी, अजंदीमान क्षेत्र से हरिद्वार जाने के लिए गायत्री परिजन गायत्री शक्ति पीठ में एकत्रित हुए। जहा पर गायत्री परिवार के तहसील संयोजक गिरधारी लाल मालवीय, सागर सिंह मंडलोई, ओंकार कनेल ने तिलक लगाकर गायत्री परिवार परिजनों को रवाना किया।

इस अवसर पर गिरधारी लाल मालवीय ने बताया कि हरिद्वार में गंगा मैया के किनारे बैरागी द्वीप पर पांच दिवसीय गायत्री परिवार का विशाल आयोजन संपन्न होगा। 19 जनवरी को आदिवासी सम्मेलन होगा। क्षेत्र के सैकड़ों गायत्री परिवार के आदिवासी परिजन हरिद्वार में अपनी पारंपरिक वेशभूषा, वाद्य यंत्र, तिर कमान लेकर सम्मिलित होंगे। गायत्री परिवार के युवा संयोजक बादल भालके के नेतृत्व मे हरिद्वार के लिए भारी तादाद में रवाना हुए।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!