ब्रेकिंग
-
-
-
-
-
-
-
-
-
फर्जी आरसी बनाकर स्कूटी बेचने का मामला, बाइक प्वाइंट के दो संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज ।वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शाहंशाह (पिता–स्व. शेख इलियास, निवासी राजवाड़ी रोड, कतरास) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता–नौशाद अंसारी, निवासी छाताबांध, कतरास) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी आरसी को मूल दस्तावेज बताकर उपलब्ध कराया था।कतरास। वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुहिबांध बस स्टैंड के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान स्कूटी संख्या JH10DC6884 के दस्तावेजों की जांच में आरसी (RC) की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया।पुलिस के अनुसार, आरसी कार्ड में वाहन स्वामी के नाम में बदलाव कर फर्जी आरसी तैयार की गई थी और उसी के आधार पर स्कूटी को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया था। पूछताछ में पता चला कि छाताबाद पुल के पास ‘बाइक प्वाइंट’ नाम से सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शाहंशाह (पिता–स्व. शेख इलियास, निवासी राजवाड़ी रोड, कतरास) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता–नौशाद अंसारी, निवासी छाताबाद, कतरास) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी आरसी को मूल दस्तावेज बताकर उपलब्ध कराया था। जांच में यह भी सामने आया कि जब्त की गई स्कूटी भी इन्हीं दोनों द्वारा बेची गई थी।इस मामले में कतरास थाना में कांड संख्या 172/26, दिनांक 30 जून 2026 के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
30/06/2026
-
लखनऊ ।
यूपी में सातवें चरण के चुनाव के लिए कल से होगा नामांकन
अंतिम चरण में पूर्वांचल की 13 सीटों पर होगा नामांकन
महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर और रॉबर्ट्सगंज में कल से नामांकन
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी अंतिम चरण में नामांकन
चंदौली से केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय मैदान में
मिर्जापुर से केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल मैदान में
गोरखपुर से रवि किशन दूसरी बार मैदान में
रॉबर्ट्सगंज सुरक्षित से अभी तक एनडीए का नहीं तय हो सका है प्रत्याशी
अंतिम चरण की 13 सीटों में 9 बीजेपी, दो अपना दल और दो बीएसपी के पास
2019 में 8 सीटों पर सपा और दो सीटों पर बसपा रही थी रनर
URL Copied