

वाराणसी रिपोर्ट
“श्याम सुन्दर जायसवाल”
वाराणसी- त्योहारों के मद्देनजर नजर वाराणसी जिले की पुलिस अवैध पटाखों की बिक्री और भंडारण पर सख्त निगरानी रख रही है, इसी क्रम से दशाश्वमेध थाना पुलिस ने सोमवार को नई सड़क क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए 69 किलो अवैध पटाखा बरामद किया, मौके से पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, पकड़े हुए आरोपी की पहचान पत्थर गली थाना चौक, निवासी युसूफ खान के रूप में हुई है, अवैध पटाखों की बरामदगी एक पिकअप वाहन से की गई,दशाश्वमेध थाना अध्यक्ष उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बरामद पटाखों के मामले में विस्फोटक अधिनियम 1884 के कार्रवाई की गई है,और आरोपी के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायगी ,