A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर :हर्षोल्लास से मनाई गई ईद, अमन-चैन की मांगी दुआ

हमीरपुर से ब्यूरो चीफ राजकुमार की रिपोर्ट

मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में ईद का पर्व हर्षोल्लास, भाईचारे और उत्साह के साथ मनाया गया। ईदगाह समेत लगभग दो दर्जन मस्जिदों में अकीदतमंदों ने ईद की नमाज अदा कर मुल्क में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और पूरे कस्बे में त्योहार की रौनक देखते ही बनी।

मौदहा में ईदगाह समेत दो दर्जन मस्जिदों में अदा हुई नमाज, रातभर बिजली गुल रहने से लोगों में नाराजगी

Related Articles

ईदगाह में शहर इमाम करामत उल्लाह ने ईद की नमाज अदा कराई। वहीं रहमानिया मस्जिद में कारी सना उल्लाह और मस्जिद चौधराना में कारी अताउर्रहमान कादरी ने नमाज पढ़ाई। सुबह से ही ईदगाह और मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरा माहौल इबादत और भाईचारे से सराबोर रहा।

ईद के मद्देनजर नगरपालिका की ओर से साफ-सफाई की विशेष व्यवस्था की गई, जिससे लोगों को काफी राहत मिली। वहीं दूसरी ओर, सारी रात बिजली गुल रहने से लोगों का गुस्सा बिजली विभाग पर फूट पड़ा। बिजली न होने से पानी की किल्लत ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं, जिससे त्योहार की खुशियों के बीच लोगों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।

त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक दीक्षा शर्मा ने ईदगाह पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा उपजिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष, विभिन्न दलों के नेताओं और समाजसेवियों ने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

ईद के मौके पर जहां एक ओर इबादत, मोहब्बत और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली, वहीं दूसरी ओर बिजली संकट ने त्योहार की चमक को थोड़ा फीका जरूर किया।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!