A2Z सभी खबर सभी जिले की

दुनिया की तीसरी शक्ति बनने जा रहा है भारत- भजन लाल शर्म

दुनिया की तीसरी शक्ति बनने जा रहा है भारत- भजन लाल शर्म

कार्यकर्ताओं व विकास कार्यों के बल पर केंद्र में फिर से बनायेंगे मोदी सरकार।

कांग्रेसी पार्षदों ने जॉइन की भाजपा।

जैसलमेर। राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा अपने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास पर विशेष विमान से जैसलमेर पहुँच देर रात भाजपा ज़िला कार्यालय में ज़िला , मण्डल व मोर्चा पदाधिकारियों, जन प्रतिनिधियों व कार्यकर्ताओं को लोकसभा चुनाव की तैयारियो को लेकर बैठक ली व फीडबैक लिया साथ ही चुनाव जीतने के लिये सभी से चर्चा कर कार्यकर्ताओं में जोश भरा। शर्मा ने कहा की पहले जनसंघ की स्थापना से लेकर भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई व आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन गई है। यह सब कार्यकर्ताओं की मेहनत व राष्ट्रवाद नीतियों के कारण ही संभव हुवा है की हम दो से चार सो के पार होने जा रहे है। मोदी की प्रशंसा करते हुवे कहा की पिछले दस वर्षों में अनगिनत विकास कार्य हुवे है जिसमें जनधन खाते, ग़रीब को छत, महिलाओं को धुवें से मुक्ति, घर घर शोचालय, धारा 370, राम मंदिर निर्माण, किसान निधि , तीन तलाक़ व महिला आरक्षण आदी अनगिनत कार्य हुवे। आगे कहा की भाजपा शासन काल में एक भी भ्रष्टाचार नहीं हुवा व भारत विश्व की तीसरी शक्ति बनने जा रहा है। कार्यकर्ताओं को इस चुनाव रूपी परीक्षा में खरा उतरना है व अपने अपने बूथ में भाजपा को आगे रखना है।

मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया की आज की बैठक में राजस्थान सरकार के केबिनेट मंत्री के.के. विसनोई, मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग, प्रदेश मंत्री आईदान सिंह भाटी, जैसलमेर विधायक छाटू सिंह भाटी, पोकरण विधायक महंत प्रताप पूरी , ज़िला संगठन प्रभारी रामसवरूप गोधा, लोकसभा सयोजक बाबूसिंह राजपुरोहित, ज़िला प्रमुख प्रताप सिंह सोलंकी, पूर्व विधायक साँग सिंह भाटी, प्रधान जनक सिंह भाटी व तन सिंह भाटी, पूर्व प्रधान मूलाराम चौधरी व बाल भारती महाराज के अलावा जनप्रतिनिधि, मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भाजपा पार्टी जॉइनिंग। 

नगर परिषद के कांग्रेस पार्षद व उनके प्रतिनिधि, समाज सेवियो ने मुख्यमंत्री की उपस्थित में वार्ड १८ की पार्षद दुर्गा देवी प्रतिनिधि ओम सिंह, वार्ड २८ के पार्षद उपदेश कुमार, वार्ड ३० की रूखी देवी, वार्ड ३४ के सिकंदर ख़ान, वार्ड ४५ पार्षद पिंकु देवी प्रतिनिधि नरपत सिंह टेकारा, सुमेर सिंह पूर्व उप ज़िला प्रमुख ,दुर्गा शंकर भार्गव, व वरिष्ठ कांग्रेस नेता जवाहर सुथार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की जिसे उपस्थित सदस्यों का ज़िलाध्यक्ष चन्द्र प्रकाश शारदा व विधायक छोटु सिंह भाटी ने पार्टी का दुपट्टा पहना कर स्वागत किया।

सभी समाज प्रमुखों व प्रबुधजनों से मुख्यमंत्री ने किया सावन 

स्थानीय होटल मेरियट में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने देश के विकास के लिये सभी उपस्थित प्रबुधजनों व समाज सेवकों से भाजपा के हाथ मज़बूत करने की बात कही। जिस प्रधान मंत्री ने देश की सांस्कृतिक धरोहर के पुनरुत्थान के लिये काम किया हों, विश्व गुरु बनने की जिसने क्षमता ही, कोराना काल में जिसने सबकी रक्षा की हो,भारत विश्व की शक्ति बनने जा रहा हो उसे वोट दे कर राष्ट्र को मज़बूत करे। युवाओ को संबोधन में कहा की जातिवाद, क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देश हित में अपना मत देने की बात कही।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!