A2Z सभी खबर सभी जिले की

सदस्यता महा अभियान 2026 एवं ई-विकास प्रणाली की समीक्षा बैठक संपन्न

सदस्यता महा अभियान 2026 एवं ई-विकास प्रणाली की समीक्षा बैठक संपन्न

लक्ष्य अनुरूप प्रगति नहीं होने पर कलेक्टर ने जताई नाराजगी, 10 जून तक लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश

संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुर्णा / 27 मई 2026 – दिनांक 27 मई 2026 को दोपहर 3:00 बजे नगर पालिका सभाकक्ष पांढुर्णा में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में सहकारिता विभाग अंतर्गत जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित छिंदवाड़ा, जिला पांढुर्णा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता महा अभियान 2026 एवं ई-विकास प्रणाली की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

Related Articles

बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा सदस्यता महा अभियान 2026 में निर्धारित लक्ष्यों के अनुपात में न्यूनतम प्रगति वाली पैक्स समितियों पर नाराजगी व्यक्त की गई एवं संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा निर्देशित किया गया कि पांढुर्णा जिले की समस्त 49 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियां 10 जून तक निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप गैर कृषक सदस्यों को समिति का सदस्य बनाना सुनिश्चित करें।

*खाद उठाव में तेजी लाने के दिए निर्देश

बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा ई-विकास प्रणाली के माध्यम से खाद के उठाव में तेजी लाने हेतु भी निर्देशित किया गया।

बैठक में प्रशासन प्रबंधक जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. छिंदवाड़ा, सहकारिता निरीक्षक कार्यालय उपयुक्त सहकारिता छिंदवाड़ा, शाखा प्रबंधक समस्त जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्या. छिंदवाड़ा जिला पांढुर्ना, अनुविभागीय अधिकारी कृषि विभाग, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पांढुर्ना, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं समस्त समिति प्रबंधक उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button