

वल्लभजी महाराज के सानिध्य में हजारों श्रद्धालु आये कामवन धाम
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां- वल्लभजी महाराज वृन्दावन के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं ने भजन कीर्तन करते हुए कामवन क़े तीर्थराज विमलकुण्ड विराजित विमल बिहारी मन्दिर पदार्पण किया सभी श्रद्धालुओं ने विमल बिहारी क़े दर्शन व पूजनकर दीप प्रज्जवलित किये। कार्तिक मास में ब्रज दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं की काफी भीड इन दिनों देखने को मिल रही है सम्पूर्ण भारत ही नहीं अपितु विदेशी भक्तों का भी इन दिनों आगमन हो रहा है। सभी देशी -विदेशी कृष्णभक्त पूर्ण श्रद्धा व आस्था के साथ मंदिरों,कुण्डों व श्रीकृष्ण की लीलास्थलियों के दर्शन व पूजन कर रहे हैं। मन्दिर विमल बिहारी क़े सेवाअधिकारी संजय लवानिया ने कामवन ,विमलकुण्ड व कार्तिक मास का माहात्म्य सुनाते हुए बताया कि पुराणों के अनुसार इस मास में भगवान विष्णु नारायण रूप में जल में निवास करते हैं। इसलिए कार्तिक कृष्ण प्रतिपदा से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक नियमित सूर्योदय से पहले नदी या तालाब में स्नान करना दूध से स्नान का पुण्य देता है। धार्मिक दृष्टि से इस महीने का महत्व इसलिए भी है क्योंकि इसी माह में कुमार कार्तिकेय ने तारकासुर का वध किया था।
वल्लभ जी महाराज का विमल बिहारी मन्दिर क़े सेवाअधिकारियों ने उपन्ना ओढ़ाकर स्वागत व सत्कार किया।