A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024अन्य खबरेशिमलाहिमाचल प्रदेश

अगर हाईकमान उम्मीदवार बनाता है तो चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार :- प्रतिभा सिंह

कंगना रनौत के चुनाव ना लड़ने और आराम करने की सलाह उनका सुझाव।

प्रतिभा सिंह ने मंडी जिला के नाचन विधानसभा क्षेत्र के भौर में रविवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनके दिल में हिमाचल प्रदेश की जनता की सेवा करने का भाव है और वे हमेशा जनता की सेवा करना चाहती हैं। अगर ईश्वर और उनके शरीर ने साथ दिया तो वे जनता के बीच रहकर सेवा करती रहेंगी। कंगना रनौत के प्रतिभा सिंह को चुनाव ना लड़ने और आराम करने की सलाह पर उन्होंने कहा कि ये उनका सुझाव हो सकता है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा उन्हें चुनाव लड़ने का जब भी आदेश दिया है तो उन्होंने मैदान में उतरकर डटकर सामना किया है।

अगर इस बार भी हाईकमान उम्मीदवार बनाता है तो वे चुनावी मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं। प्रदेश सरकार के बीते 15 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों को लेकर कांग्रेस पार्टी लोकसभा चुनावों में जनता के दरबार में जाएगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!