

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत
मौदहा हमीरपुर। कस्बे सहित क्षेत्र के हजारों लोग छत्तीसगढ़, उडीसा, झारखण्ड में रह रहे हैं जिसके चलते कम्हरिया मेले में आने वाले यात्रियों की भारी संख्या के कारण मंगलवार शाम दुर्ग से चलने वाली दुर्ग कानपुर बेतवा एक्सप्रेस में पैर रखने की भी जगह नहीं थी और लोगों ने वातानुकूलित कोच को भी साधारण कोच बना लिया था।बताते चलें कि बुधवार से शुरू हुए मेले से पहले बेतवा एक्सप्रेस का यह आखिरी फेरा है। और शुक्रवार को चलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस में भी कुल में शामिल होने वालों की भयंकर भीड़ आने की उम्मीद है।

रविवार शाम दुर्ग से चलने वाली दुर्ग कानपुर बेतवा एक्सप्रेस कम्हरिया मेला को लेकर पूरी तरह से फुल रही और लोगों में किसी तरह ट्रेन के अंदर घुसने को लेकर मारामारी होती रही। बताते चलें मौदहा कस्बे सहित क्षेत्र के लगभग एक लाख लोग रायपुर, दुर्ग, भिलाई, रायगढ़, जमशेदपुर सहित अन्य औद्योगिक नगरों में रहते हैं जो कम्हरिया मेला और मोहर्रम के मौके पर मौदहा जरूर आते हैं इसी के चलते दुर्ग और रायपुर से आने वाली लगभग सभी ट्रेने काफी पहले से ही फुल चल रही हैं। और मंगलवार को चलकर बुधवार को कस्बे पहुंची बेतवा एक्सप्रेस पूरी तरह से फुल रही जबकि और शुक्रवार को रायपुर से चलने वाली गरीब रथ एक्सप्रेस में भी कुल की फातिहा में शामिल होने वाले हजारों श्रृद्धालुओं के आने की संभावना है।