A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:रामकथा समापन पर हुआ विशाल भण्डारा, उमडा जन सैलाब

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

सुमेरपुर हमीरपुर। श्री गायत्री तपोभूमि में चल रही राम कथा के समापन पर सोमवार को हुए विशाल भंडारे में कस्बा वासियों की भारी भीड़ उमड़ी। प्रसाद पाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लगी हुई थी।

सोमवार को राम कथा के संपन्न होने पर तपोभूमि के विरक्त आश्रम में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने के लिए दोपहर बाद कस्बावासियों की अपार भीड़ उमड़ पड़ी। इससे आयोजक परेशान नजर आए। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने विरक्त आश्रम पहुंचकर लोगों को व्यवस्थित खड़ा कराकर आयोजकों से प्रसाद ग्रहण के निर्देश दिए। खबर भेजे जाने तक आश्रम में प्रसाद पाने के लिए लंबी लाइन लगी हुई थी। भंडारे के आयोजक बिंदा प्रसाद साहू, अजय द्विवेदी, राधारमण द्विवेदी,गंगा सोनी, भूरी परिहार, उषा द्विवेदी, कृष्णा शुक्ला आदि ने बताया कि सभी भक्तों को पंगत में प्रसाद ग्रहण कराया जा रहा है। इस वजह से कुछ देरी हो रही है। भीड़ बढ़ने की यही मुख्य वजह है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!