कायस्थ समाज द्वारा चित्रगुप्त मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की मूर्ति स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन

आरिफ सौदागर, सागर/खुरई। कायस्थ समाज द्वारा भूसा मंडी रोड स्थित भगवान श्री चित्रगुप्त जी के मंदिर में मूर्ति स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।तीन दिन तक चलने वाले इस कार्यक्रम में वैदिक मंत्रोच्चार और विधि विधान से पूजा अर्चना की जाएगी। कायस्थ समाज के नगर अध्यक्ष महेश चंद्र सक्सेना ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ दिनांक 18 मार्च से किया गया है।कार्यक्रम के शुभारंभ दिवस पर कायस्थ समाज की चित्रांश महिलाओं द्वारा कलश यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होकर निकाली गई। कलश यात्रा पशु चिकित्सालय मंदिर पहुंच संपन्न हुई, यात्रा ढोल नगाड़े व हर्षोल्लास के साथ निकली। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं पुरुष शामिल हुए। यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया नगर में तोरणद्वार सजायें गये।जहां पंडित पुरोहितों के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार और विधिविधान से पूजा अर्चना कर शुरू किया गया, गौरी गणेश पूजन, वेदी प्रतिष्ठा, आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर अध्यक्ष श्री एमसी सक्सेना ने बताया कि श्री चित्रगुप्त जी भगवान मंदिर में भगवान श्री चित्रगुप्त जी की मूर्ति स्थापना की जा रही है। तीन दिवसीय पूजन कार्यक्रम अर्चना एवं प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम सम्पन्न होगा। शिखर कलश पूजन, इन्द्रध्वज पूजन, प्रसाद अभिषेक पश्चात आरती होगी। कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रसादी वितरण भण्डारा का आयोजन किया जाएगा। मूर्ति प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सभी कायस्थ बंधु पहुंचे।