
चोपड़ा (अनिलकुमार पालीवाल)
भारडूगांव में दोपहर 12:00 बजे चोपड़ा तालुका एवं शहर कांग्रेस कमिटी द्वारा यह आंदोलन किया गया। इस वर्ष दिवाली किसानों के लिए बेहद अंधकारमय गई है। खेतों की फसलों एवं जमीनों को भारी नुकसान पहुँचा है तथा शासन ने किसानों को केवल निराशा ही दी है। किसान हताश और व्यथित हैं तथा त्योहारों के दिनों में भी पेट भरने के लिए खेतों में कड़ी मेहनत कर रहे हैं।
ऐसे समय में किसानों को अकेला न छोड़ते हुए उनकी इस कठिन परिस्थिति में कांग्रेस पार्टी उनके साथ खड़ी है। किसानों के खेत पर जाकर उनके साथ दिवाली में मिठाई न खाकर पिठला-भाकरी और ठेचा खाकर आंदोलन किया गया।
महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष एडवोकेट संदीप सुरेश पाटील ने स्वयं किसानों एवं खेत मजदूरों से आत्मीय संवाद किया और उनके साथ पिठला-भाकरी खाकर यह संदेश दिया कि कांग्रेस पार्टी सदैव किसानों, खेत मजदूरों और मेहनतकश लोगों के साथ मजबूती से खड़ी है। किसानों तथा महिला खेत मजदूरों ने भी भैय्यासाहेब के समक्ष अपनी अनेक समस्याएँ तथा सरकार के प्रति असंतोष और नाराज़गी व्यक्त की।
इस दौरान चोपड़ा सहकारी चीनी कारखाने के पूर्व चेयरमैन डॉ. सुरेश शामराव पाटील, पूर्व तालुकाध्यक्ष सुरेश सिताराम पाटील, तालुकाध्यक्ष संजीव सोनवणे, शहराध्यक्ष एवं कृषि उपज बाजार समिति के पूर्व उपसभापति एवं वर्तमान संचालक नंदकिशोर सांगोरे, शेतकी संघ के उपाध्यक्ष बालकृष्ण शंकरराव सोनवणे, किसान सेल अध्यक्ष शशिकांत साळुंखे, अल्पसंख्यक अध्यक्ष आरिफ सिद्दीकी, पंचायत समिति के पूर्व सभापति प्रमोद पाटील, रमाकांत सोनवणे, विकास जनकराव पाटील, युवराज उदाजी धनगर, बालू पाटील, चेतन बाविस्कर, प्रभाकर पाटील, साहेबराव सोनवणे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।