
मुख्यमंत्री के जामसांवली (हनुमान लोक) दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क, ड्यूटी वितरण कर दिए गए आवश्यक निर्देश
संवाददाता धनंजय जोशी
जिला पांढुरना मध्य प्रदेश
पांढुर्णा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित जामसांवली (हनुमान लोक) भ्रमण कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए जिला पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश द्वारा जिले के समस्त पुलिस बल की बैठक लेकर विस्तृत ड्यूटी वितरण किया गया।

बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश ने कार्यक्रम स्थल, मार्ग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, भीड़ प्रबंधन एवं सुरक्षा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों एवं जवानों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या लापरवाही न हो, इसके लिए सभी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें।

पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त बल तैनात करने, पार्किंग व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने तथा आमजन की आवाजाही को सुगम बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही वीआईपी मूवमेंट के दौरान ट्रैफिक डायवर्जन एवं वैकल्पिक मार्गों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया।
उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए लगातार निगरानी एवं समन्वय बनाए रखने की बात कही गई।

पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए इन व्यापक प्रबंधों से यह स्पष्ट है कि मुख्यमंत्री के जामसांवली भ्रमण को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई।