
*जनपद बस्ती*
*दिनाँक 20.01.2026*
*ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान *थानाध्यक्ष दुबौलिया व चेकिंग टीम ने एक संदिग्ध को चेक कर किया आउट, एक अदद तमंचा के साथ एक नफर व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, विधिक कार्यवाही पूर्ण कर भेजा गया न्यायिक हिरासत में*
श्रीमान उप पुलिस महा निरीक्षक बस्ती परिक्षेत्र बस्ती महोदय के आदेश व पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती *श्री अभिनन्दन* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन ऑल आउट के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महोदय बस्ती *श्री श्याम कान्त* के कुशल निर्देशन में तथा श्रीमान क्षेत्राधिकारी कलवारी महोदय *श्री संजय सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष *श्री सुनील कुमार गौड़* मय टीम के साथ थाना दुबौलिया से चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्तियों हेतु गठित टीम द्वारा दिनांक 20.01.2026 को सरैया अतिबल मोड़ थाना क्षेत्र दुबौलिया बस्ती से एक मोटर साइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति की चेकिंग की गई तो उसके पास से एक अदद अवैध तमंचा बरामद हुआ, अभियुक्त व उसके पास से बरामद अवैध तमंचा और मोटर साइकिल को नियमानुसार हिरासत पुलिस में लिया गया अभियुक्त सियाराम यादव पुत्र रामतीरथ सा0 रानीपुर लाद थाना दुबौलिया बस्ती के गिरफ्तारी व बरामदगी के समय मा0 सर्वोच्च न्यायालय व मा0 मानवाधिकार आयोग के आदेशों/निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु रवाना किया गया।
*गिरफ़्तार शुदा अभियुक्त का विवरण*
1.*सियाराम यादव पुत्र रामतीरथ सा0 रानीपुर लाद थाना दुबौलिया बस्ती* उम्र करीब 31 वर्ष
*अभियुक्त के विरुद्ध पंजीकृत किया गया अभियोग*
मु0अ0सं0 16/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
*गिरफ्तारी का स्थान* – ग्राम सरैया अतिबल मोड़ 05 किमी उत्तर पश्चिम
*अभियुक्त के पास से बरामदगी का विवरण*
1. एक अदद तमंचा .315 बोर
2. एक अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
3. मोटर साईकल होंडा ड्रीम रजि0न0 UP 51 AE 1638
4. 370 रुपया नकद ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम का विवरण*
1.थानाध्यक्ष श्री सुनील कुमार गौड़ थाना दुबौलिया जनपद बस्ती
2.थानाध्यक्ष श्री सच्चिदानंद दुबे जनपद बस्ती
3.हे0का0 संदीप सिंह
4.का0 राजीव रंजन
5.का0 जितेंद्र यादव
6.का0 अभिषेक यादव
7.का0 संजीव यादव
8.का0 रवि साहनी
थाना दुबौलिया बस्ती
रिपोर्टर
संतोष कुमार
अखंड भारत न्यूज बस्ती
