A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिले को ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे करोड़ों की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

कलेक्टर कार्यालय, जिला चिकित्सालय एवं एसपी ऑफिस: सशक्त प्रशासन, बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत कानून-व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम

पांढुर्णा में विकास का महाकुंभ

जिले को ऐतिहासिक सौगात: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करेंगे करोड़ों की लागत वाले विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन

67 विकास कार्यों से नई पहचान की ओर अग्रसर पांढुर्णा, बुनियादी ढांचे को मिलेगा सशक्त विस्तार

हनुमान लोक एवं पांढुर्णा फ्लाईओवर: पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई रफ्तार

कलेक्टर कार्यालय, जिला चिकित्सालय एवं एसपी ऑफिस: सशक्त प्रशासन, बेहतर स्वास्थ्य और मजबूत कानून-व्यवस्था की दिशा में बड़ा कदम

जिला पंचायत कार्यालय सहित प्रमुख विकास कार्य: ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

संवाददाता धनंजय जोशी

जिला पांढुरना मध्य प्रदेश

पांढुरना – नवगठित जिला पांढुर्णा के लिए आगामी दिवस ऐतिहासिक उपलब्धियों से परिपूर्ण रहने वाला है। प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अपने प्रस्तावित प्रवास दिनांक 26 मार्च 2026 के दौरान जिले को विकास की अनेक महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव कुल 67 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे, जिनकी कुल लागत ₹362.80 करोड़ है। यह पहल जिले के समग्र विकास को नई गति प्रदान करते हुए आधारभूत संरचना को सुदृढ़ बनाएगी।

Related Articles

लोकार्पण: ₹111.63 करोड़ के 34 कार्यों से बदलेगी विकास की दिशा
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा जिले में पूर्ण हो चुके 34 विकास कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा, जिनकी कुल लागत ₹111.63 करोड़ है। इन कार्यों से विभिन्न विभागों की अधोसंरचना को मजबूती मिलेगी और आमजन को प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इनमें प्रमुख रूप से लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी उपखंड सौंसर के 20 कार्य (₹10.8399 करोड़), म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम का 1 कार्य—हनुमान लोक (जामसावली) का लोकार्पण (₹35.09 करोड़) विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह परियोजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी।
इसी क्रम में लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) का ₹30.5 करोड़ की लागत से निर्मित पांढुर्णा फ्लाईओवर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो शहर के यातायात को सुगम बनाते हुए आवागमन में लगने वाले समय को कम करेगा तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी गति प्रदान करेगा।
इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग (भ/स) के ₹22.68 करोड़ के कार्य, लोक निर्माण विभाग (भवन) का ₹3.87 करोड़ का 1 कार्य, नगर पालिका परिषद सौंसर के 4 कार्य (₹5.71 करोड़), पंचायत एवं ग्रामीण विकास के 4 कार्य (₹1.5 करोड़), नगर पालिका परिषद पांढुर्णा का 1 कार्य (₹0.59 करोड़) तथा वन विभाग का ₹0.852 करोड़ की लागत वाला 1 कार्य राष्ट्र को समर्पित किया जाएगा।

भूमिपूजन: ₹251.17 करोड़ के 33 नए कार्यों से सशक्त होगा भविष्य
जिले के भविष्य को सुदृढ़ एवं विकासोन्मुख बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा 33 नवीन विकास कार्यों का भूमिपूजन किया जाएगा, जिनकी कुल लागत ₹251.17 करोड़ है।
इन परियोजनाओं में म.प्र. भवन विकास निगम के 3 महत्वपूर्ण कार्य (₹69.49 करोड़) विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं, जिनमें कलेक्टर कार्यालय, जिला चिकित्सालय एवं एसपी ऑफिस शामिल हैं। ये संस्थान जिले की प्रशासनिक, स्वास्थ्य एवं कानून-व्यवस्था की व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
लोक निर्माण विभाग (सेतु निर्माण) के 2 कार्य (₹61.38 करोड़) तथा लोक निर्माण विभाग (भ/स) के ₹22.5153 करोड़ की लागत वाले 4 कार्य भी जिले की कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे को मजबूत करेंगे।
नगर पालिका परिषद सौंसर में 3 कार्यों (₹26.1 करोड़) तथा नगर पालिका परिषद पांढुर्णा में 1 कार्य (₹10.45 करोड़) की आधारशिला रखी जाएगी। साथ ही पुलिस विभाग के 4 कार्य (₹21.48 करोड़), ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 11 कार्य (₹17.0446 करोड़), जिनमें जिला पंचायत कार्यालय भी शामिल है, क्षेत्रीय प्रशासन को और अधिक प्रभावी बनाएंगे।
इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग (भवन) का ₹14.67 करोड़ का 1 कार्य, नगर परिषद पिपला नारायणवार (₹3.64 करोड़) एवं मोहगांव (₹3.28 करोड़) के 1-1 कार्य, किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के ₹0.879 करोड़ का 1 कार्य तथा पंचायत एवं ग्रामीण विकास के ₹0.25 करोड़ की लागत वाले 1 कार्य का भूमिपूजन किया जाएगा।

इन सभी विकास कार्यों के पूर्ण होने से पांढुर्णा जिले में प्रशासनिक दक्षता, स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, यातायात व्यवस्था तथा ग्रामीण एवं नगरीय अधोसंरचना में व्यापक सुधार होगा। साथ ही हनुमान लोक के विकास से धार्मिक एवं पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर जिला प्रशासन एवं जिलेवासियों द्वारा माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के प्रति अग्रिम आभार व्यक्त किया गया है। जिले को विकास की इन महत्वपूर्ण सौगातों से नवाजा जाना पांढुर्णा के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा, जिससे क्षेत्र में आधारभूत संरचना सुदृढ़ होगी तथा नागरिकों के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आएगा।

 

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!